HomeBreaking NewsUP Election 2027 : 17 जून को सपा की लखनऊ में अहम...

UP Election 2027 : 17 जून को सपा की लखनऊ में अहम बैठक, ब्राह्मण वोटरों को साधने पर रहेगा खास फोकस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने 17 जून को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में ब्राह्मण समाज से जुड़े नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

बैठक में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता

सूत्रों के अनुसार, बैठक में ब्राह्मण समाज से आने वाले वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, समाज में भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा किया जाएगा। साथ ही भाजपा से नाराज बताए जा रहे ब्राह्मण मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

बड़े स्तर पर जनेश्वर मिश्र जयंती मनाने पर चर्चा

समाजवादी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और समाजवादी विचारधारा के प्रमुख चेहरों में रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती को भी बड़े स्तर पर मनाने का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि इस आयोजन के जरिए सामाजिक समावेश और ब्राह्मण समाज के प्रति अपने जुड़ाव का संदेश दिया जा सकता है। बैठक में जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण मतदाता लगभग 15 प्रतिशत माने जाते हैं और प्रदेश की करीब 115 विधानसभा सीटों पर उनका प्रभाव महत्वपूर्ण है। वहीं, एक दर्जन से अधिक जिलों में उनकी आबादी 15 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके अलावा कई ऐसी सीटें हैं जहां संख्या कम होने के बावजूद ब्राह्मण वोट जीत-हार का समीकरण बदलने की क्षमता रखते हैं।

कुछ मुद्दों पर ब्राह्मण समाज BJP से नाराज

विधानसभा चुनाव 2022 में ब्राह्मण मतदाताओं का बड़ा हिस्सा BJP के साथ गया था। हालांकि हाल के वर्षों में कुछ मुद्दों को लेकर ब्राह्मण समाज के एक वर्ग की नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसी पृष्ठभूमि में समाजवादी पार्टी इस वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है और आगामी बैठक को इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Read More

भिवाड़ी की जैगुआर फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 5 दिन पहले बनी टंकी के ढहने से 3 मासूमों की दर्दनाक मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments