HomeBreaking Newsश्रीगंगानगर के 2 गैंगस्टर विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, चंडीगढ़-मोहाली के कारोबारियों...

श्रीगंगानगर के 2 गैंगस्टर विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, चंडीगढ़-मोहाली के कारोबारियों पर फायरिंग की थी तैयारी

Two Gangsters Arrested: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के CIA स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चंडीगढ़ और मोहाली के बड़े कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की तैयारी में थे।

फिरोजपुर रोड से दबोचे गए दोनों आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर नहरी विभाग की खाली जमीन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद AGTF और CIA स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

राधेश्याम और राहुल की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधेश्याम पुत्र सेन नारायण और राहुल कुमार पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी के रहने वाले हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क और साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक और 20 कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ऑस्ट्रिया निर्मित 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और यामाहा एफजेड बाइक बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर हरमन संधू के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, हैंडलर के निर्देश पर चंडीगढ़ और मोहाली के बड़े कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बनाई जा रही थी।

राधेश्याम पर 5, राहुल पर 1 केस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राधेश्याम के खिलाफ रावला मंडी और अनूपगढ़ में 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं राहुल कुमार के खिलाफ रावला मंडी में एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड दी

मंगलवार शाम दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उनका 2 दिन का रिमांड मिला है। अब पुलिस आरोपियों से बरामद हथियार कहां से मिले, इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चंडीगढ़-मोहाली में प्रस्तावित वारदात को लेकर क्या योजना बनाई गई थी, इन सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

Read More:

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments