आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप प्रशासन अब अमेरिकी संघीय सरकार के आधिकारिक कामकाज में AI के लिए ‘Super Intelligence’ यानी ‘SI’ शब्द का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए ट्रंप ने 29 सितंबर को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी दुनिया में AI का वैज्ञानिक नाम बदल गया है। यह बदलाव मुख्य रूप से अमेरिकी सरकारी दस्तावेजों और आधिकारिक संचार की शब्दावली से जुड़ा है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक विभाग ने भी अपने अधिकारियों को AI की जगह SI इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।
ट्रंप ने क्यों बदला नाम?
ट्रंप का कहना है कि ‘Artificial’ शब्द तकनीक की वास्तविक क्षमता को सही तरीके से नहीं दर्शाता। उनके मुताबिक आज की तकनीक इतनी शक्तिशाली और तेजी से विकसित हो रही है कि इसे ‘Super Intelligence’ कहना ज्यादा उचित है। उन्होंने यह भी कहा कि SI भविष्य में इंटरनेट और औद्योगिक क्रांति से भी बड़ा बदलाव ला सकती है।


