HomeBreaking Newsट्रंप की घोषणा से पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल, कहा - 'गाजा में...

ट्रंप की घोषणा से पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल, कहा – ‘गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास’

गाजा युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे समझौते का दावा किया है, जो क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है। ट्रंप के मुताबिक, गाजा में सक्रिय हमास और अन्य हथियारबंद गुटों के निशस्त्रीकरण को लेकर सहमति बनी है। उनका कहना है कि अगर यह प्रक्रिया सफल रहती है तो गाजा में नए फिलिस्तीनी प्रशासन की स्थापना का रास्ता खुलेगा।

ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ समझौते का किया दावा

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह समझौता बोर्ड ऑफ पीस के जरिए हुआ है। उनके अनुसार, यह अंतरराष्ट्रीय संस्था गाजा युद्ध के बाद वहां के शासन, पुनर्निर्माण और स्थिरता की निगरानी के लिए बनाई गई थी। ट्रंप ने दावा किया कि इस समझौते के तहत हमास और अन्य सभी हथियारबंद संगठनों के पूर्ण निशस्त्रीकरण पर सहमति बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि समझौते को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा, जिसमें पहले सुरक्षा व्यवस्था बदली जाएगी, फिर इजरायली सेना धीरे-धीरे गाजा से हटेगी। इसके बाद इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स और नई फिलिस्तीनी पुलिस फोर्स मिलकर गाजा की जिम्मेदारी संभालेंगी। ट्रंप का कहना है कि इससे इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में गाजा का इस्तेमाल आतंकी हमलों के लिए नहीं हो सकेगा।

इजरायल ने शर्तें दोहराईं

ट्रंप के दावे के बावजूद समझौते को लेकर सभी पक्ष एकमत नजर नहीं आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक इजरायली अधिकारी ने शर्तों को पर्याप्त नहीं बताया और कहा कि किसी भी राजनीतिक प्रक्रिया से पहले हमास का पूरी तरह निशस्त्रीकरण, गाजा से हथियारों की पूरी तरह निकासी और क्षेत्र का सैन्यीकरण खत्म होना इजरायल की पहली शर्त है। दूसरी ओर, हमास की ओर से इस समझौते पर तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि, संगठन के करीबी एक राजनयिक ने कहा कि इस पहल की सफलता इजरायल की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी और तभी यह तय होगा कि क्या इससे व्यापक समझौते का रास्ता खुल सकता है।

हिंसा के बीच सामने आया समझौते का दावा

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब गाजा में संघर्ष जारी है। फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को हुए इजरायली हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हुई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। ऐसे माहौल में ट्रंप की घोषणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा शुरू कर दी है।

Read More

समुद्री ताकत में हुआ इजाफा, नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ ‘निपुण’ डाइविंग सपोर्ट वेसल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments