अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाने वाले लिंडसे ग्राहम का निधन हो गया है। बता दें कि शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की गई।
भारत पर 500% टैरिफ वाले बिल का करते थे समर्थन
रिपोर्टों के अनुसार, लिंडसे ग्राहम रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध और भारी टैरिफ लगाने से जुड़े एक प्रस्ताव का समर्थन कर रहे थे। इसी प्रस्ताव में भारत जैसे देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान होने की चर्चा रही है। यह प्रस्ताव अमेरिकी राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। लिंडसे ग्राहम दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर हैं। वह पहली बार वर्ष 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए थे। इसके बाद 2008, 2014 और 2020 के चुनावों में भी उन्होंने जीत दर्ज की। 2008 में वह दक्षिण कैरोलिना से 10 लाख से अधिक वोट हासिल करने वाले पहले सीनेट उम्मीदवार बने थे।
Read More
मछली पकड़ने के लिए फेंका था जाल, फंस गई ऐसी अनोखी चीज देखकर फटीं रह गईं मछुआरे की आंखें! 500 सालों से थी गायब