उत्तर प्रदेश का 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे(Ganga Expressway) फिलहाल वाहन चालकों के लिए बिना टोल शुल्क के खुला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद इस पर यातायात शुरू हो चुका है, लेकिन टोल वसूली अभी लागू नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, टोल दरों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अगले 10 से 15 दिनों के भीतर वसूली शुरू हो सकती है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल दरों का प्रस्ताव पहले ही तय कर लिया है।
प्रति किलोमीटर टोल दरें
-
दोपहिया, तिपहिया और पंजीकृत ट्रैक्टर: ₹1.28
-
कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन: ₹2.55
-
हल्के व्यावसायिक वाहन / मिनी बस: ₹4.05
-
बस और ट्रक: ₹8.20
-
3 से 6 एक्सल वाले भारी वाहन: ₹12.60
-
7 या उससे अधिक एक्सल वाले वाहन: ₹16.10

