Netflix Clips Short Video Feature: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए नया फीचर ‘Clips’ लॉन्च किया है। अब यूजर्स रील्स की तरह वर्टिकल शॉर्ट वीडियो देख सकेंगे। यह फीचर नेटफ्लिक्स के मोबाइल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
कैसे काम करेगा Clips फीचर
Clips फीचर के तहत यूजर्स को नेटफ्लिक्स की फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़े छोटे-छोटे वीडियो दिखाए जाएंगे। यह पूरी तरह यूजर जनरेटेड कंटेंट नहीं होगा, बल्कि प्लेटफॉर्म के अपने शोज और मूवीज की क्लिप्स होंगी। अगर कोई क्लिप पसंद आती है तो यूजर उसे पूरी फिल्म या सीरीज देखने के लिए सेव कर सकता है या वॉचलिस्ट में जोड़ सकता है।
किन देशों में शुरू हुआ रोलआउट
यह नया फीचर शुरुआत में भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया गया है। आने वाले कुछ महीनों में इसे अन्य देशों में भी जारी किया जाएगा।
मोबाइल ऐप पर मिलेगा अलग टैब
Clips के लिए नेटफ्लिक्स की मोबाइल ऐप में एक डेडिकेटेड टैब दिया गया है। यूजर्स इन शॉर्ट वीडियोज को सोशल मीडिया पर या अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकेंगे। इससे कंटेंट डिस्कवरी और आसान हो जाएगी।
यूजर्स को कैसे मिलेगा फायदा
इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी फिल्म या वेब सीरीज को देखने से पहले उसका छोटा हिस्सा देख सकेंगे। इससे यह तय करना आसान होगा कि पूरा कंटेंट देखना है या नहीं। आगे चलकर इसमें पॉडकास्ट, लाइव प्रोग्रामिंग और कलेक्शन भी शामिल किए जाने की योजना है।
पहले भी कर चुका है एक्सपेरिमेंट
नेटफ्लिक्स पहले भी शॉर्ट वीडियो फीचर्स पर काम कर चुका है। 2018 में 30 सेकंड के वर्टिकल प्रीव्यू शुरू किए गए थे और 2021 में ‘Fast Laughs’ नाम से फनी क्लिप्स वाला फीचर लॉन्च हुआ था। पिछले साल कंपनी ने एक और शॉर्ट वीडियो फीड की घोषणा की थी, जिसका नया रूप अब ‘Clips’ के तौर पर सामने आया है।
शॉर्ट वीडियो ट्रेंड से जुड़ा कदम
दुनियाभर में शॉर्ट वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। TikTok और Instagram Reels जैसे प्लेटफॉर्म्स की सफलता के बाद अब नेटफ्लिक्स भी इसी दिशा में अपने यूजर्स को नया अनुभव देने की कोशिश कर रहा है।
Read More:
मजदूर दिवस पर CM योगी की बड़ी सौगात, श्रमिकों के लिए आज कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

