Train Cancelled: दिल्ली मंडल में होने वाले तकनीकी कामों के चलते आने वाले दिनों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए जाने के कारण 5 से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर
इस बदलाव का असर खासतौर पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के यात्रियों पर पड़ेगा। इस दौरान यात्रा करने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पहले से जानकारी लेना जरूरी है।
कई पैसेंजर ट्रेनें हुईं कैंसिल
रेलवे ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार नई दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-जींद, दिल्ली-नरवाना और दिल्ली-शामली जैसी प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है।
लोकल सेवाओं पर भी पड़ेगा असर
इस दौरान शकूरबस्ती-नई दिल्ली जैसी लोकल ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी।
कई ट्रेनों का बदला रूट
रेलवे के अनुसार कटरा से कन्याकुमारी, चेन्नई, जबलपुर और तिरुनेलवेली जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है।
लोकल ट्रेनों की सेवा हुई सीमित
इस दौरान पलवल, गाजियाबाद, दनकौर और खुर्जा रूट की कई लोकल ट्रेनों की सेवा सीमित कर दी गई है। ये ट्रेनें केवल नई दिल्ली या दिल्ली जंक्शन तक ही चलेंगी। रेलवे ने यह भी बताया है कि कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से चल सकती हैं। इससे यात्रियों को पहले ही ज्यादा समय लेकर चला होगा।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति, रूट और समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Read More:

