HomeBreaking Newsलखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी, PM मोदी से...

लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी, PM मोदी से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर तेज हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। एक तरफ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें जोरों पर हैं तो दूसरी तरफ भाजपा संगठन में नई टीम के गठन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है जिसमें शीर्ष नेताओं से लेकर प्रदेश स्तर के नेता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी(Pankaj Chaudhary) की दिल्ली यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

पंकज चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन मंथन किया

पिछले दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए पंकज चौधरी ने कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ गहन मंथन किया। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके बाद शाम को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने इन चर्चाओं को और ज्यादा अहम बना दिया। माना जा रहा है कि इन बैठकों में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका देने और कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव संभव माना जा रहा है। यह फेरबदल क्षेत्रीय संतुलन, नेताओं के प्रदर्शन और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर किया जा सकता है, ताकि चुनाव से पहले संगठन और सरकार दोनों को मजबूती दी जा सके।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED के माध्यम से चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments