HomeBreaking Newsमध्य-प्रदेश में दर्दनाक हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की...

मध्य-प्रदेश में दर्दनाक हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा कस्बे में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बस स्टैंड के पास स्थित चार मंजिला ‘अग्रवाल लॉज’ अचानक भरभराकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरते समय जोरदार धमाके जैसी आवाज आई और पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल गया।

2 लोगों की मौत

अनूपपुर के एसपी मोती-उर-रहमान ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 5 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 3 का इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची NDRF-SDRF की टीम

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ घंटों में मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, इमारत करीब 10 साल पुरानी थी। आसपास चल रहे निर्माण कार्य को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि सटीक कारण सामने आ सके।

CM मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कोतमा और अनूपपुर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा एसईसीएल और अन्य कंपनियों के विशेषज्ञ बचाव दलों को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि आधुनिक मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा सके। बता दें कि हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल, मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।

Read More

भारतीय नौसेना में म्यूजिशियन बनने का सुनहरा मौका, अग्निवीर MR का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments