HomeCurrent Newsमंडी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की...

मंडी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लम्बाथाच-कल्हणी सड़क पर सुबह करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 राहत-बचाव में जुटी पुलिस 

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे वाहन से युवकों को निकालने का अभियान शुरू किया। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक इतनी सुबह किस काम से जा रहे थे।

जीप में सवार थे चार युवक

पुलिस के अनुसार जीप में सवार युवक सिलीबागी से लंबाथाच की ओर जा रहे थे। लम्बाथाच से लगभग छह किलोमीटर आगे अचानक संतुलन बिगड़ने से जीप सीधे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जीप में चार युवक सवार थे।

दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक रेफर किया गया।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments