HomeBreaking Newsदिल्ली के करोल बाग में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 2 लोगों...

दिल्ली के करोल बाग में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 2 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल

राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दें कि एक डबल डेकर स्लीपर टूरिस्ट बस अचानक पलट गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए।

पीसीआर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1:05 बजे हनुमान मंदिर, चैंबर इलाके के पास बस पलटने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही करोल बाग थाना पुलिस, अजमल खान रोड पिकेट और नाइट पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

बस में फंसे यात्रियों ने लगाई मदद की गुहार

हादसे के बाद बस पलटी हुई थी और कई यात्री अंदर फंसे हुए थे, जो मदद के लिए पुकार रहे थे। पुलिसकर्मी रोहित ने तुरंत एक जेसीबी रुकवाकर स्थानीय लोगों की मदद से बस को सहारा दिया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अस्पतालों में भर्ती कराए गए घायल

करीब 10 गंभीर घायलों को पहले सर गंगाराम अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में अन्य घायलों को भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में 12 को आरएमएल अस्पताल, 10 को गंगाराम और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

हिरासत में बस चालक

बस चालक पंकज कुमार जो अलवर राजस्थान का निवासी है। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

पंचकूला नगर निगम के ₹160 करोड़ का घोटाला, कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों पर लगा आरोप

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments