अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सर्दियों के मौसम को देखते हुए रामलला(Ram Lalla) के दर्शन, आरती और भोग की समय-सारिणी में बदलाव किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत सुबह मंदिर के पट खुलने, आम श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू होने और रात में मंदिर बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।
ट्रस्ट से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, ठंड के मौसम में रामलला के विश्राम का समय बढ़ाया जाएगा। अब रात 10 बजे मंदिर के पट बंद होंगे जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 7 बजे से दर्शन शुरू होंगे।
रामलला की आरती और दर्शन का नया समय
-
सुबह 4 बजे: मंदिर के पट खुलेंगे।
-
सुबह 4:30 बजे: मंगला आरती होगी। इसके बाद अभिषेक और श्रृंगार के लिए पट बंद रहेंगे।
-
सुबह 6:30 बजे: श्रृंगार आरती होगी।
-
सुबह 7 बजे: आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होंगे।
-
सुबह 8 बजे: बालभोग के लिए कुछ समय पट बंद रहेंगे।
-
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक: राजभोग की तैयारी होगी और दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी।
दोपहर से रात तक दर्शन का समय
-
दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक: रामलला के विश्राम के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे।
-
दोपहर 1:35 बजे: श्रद्धालुओं के लिए दर्शन दोबारा शुरू होंगे।
-
शाम 4 बजे: बालभोग के लिए थोड़ी देर पट बंद रहेंगे, इसके बाद दर्शन जारी रहेंगे।
-
शाम 7 बजे: संध्या आरती होगी।
-
रात 9:30 बजे: शयन आरती होगी।
-
रात 10 बजे: मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।


[…] रामलला के दर्शन का बदलेगा समय! 1 नवंबर स… […]