HomeBreaking Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और गिरफ्तारी, लॉरेंस गैंग...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और गिरफ्तारी, लॉरेंस गैंग के करीबी अनिल पंडित से जुड़े हैं तार

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में हरियाणा के सोनीपत से एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने गोहाना के बरौदा गांव से अंकित नाम के आरोपी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि उसके तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी अनिल पंडित से जुड़े हुए हैं। पुलिस को शक है कि अंकित भी फायरिंग की साजिश में शामिल था।

अनिल पंडित से संपर्क और पैसों के लेन-देन का आरोप

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के राइट हैंड माने जाने वाले अनिल पंडित के संपर्क में था। दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की योजना में अंकित की क्या भूमिका थी और वह किन अन्य लोगों के संपर्क में था।

गोहाना पुलिस और मुंबई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे गोहाना कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल की।

आरोपी को 21 अक्टूबर को दोपहर के समय अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान मुंबई पुलिस के जवान सादी वर्दी में मौजूद रहे। आरोपी का चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ था।

सोनीपत से जुड़े हैं सात आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच में सोनीपत का कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मामले के सात आरोपी सोनीपत से जुड़े हुए हैं। अब तक दो युवतियों समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों की भूमिका हथियारों की आपूर्ति से लेकर गोली चलाने तक रही है।

सोनीपत से एक नाबालिग, दो शूटर और चार हथियार सप्लायर इस मामले में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता नाम की दो युवतियां भी सोनीपत में रहती थीं और उन्हें भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस खंगाल रही आरोपियों के संपर्क

इस मामले में बरौदा गांव के नाबालिग के अलावा रेहान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस अंकित के संपर्क में रहने वाले अन्य युवकों की जानकारी जुटा रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि फायरिंग की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और हथियारों की आपूर्ति का पूरा नेटवर्क कैसे काम कर रहा था।

Read More:

दिवाली के बाद गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी से चांदनी चौक तक जहरीली हवा का टॉर्चर, नोएडा से गुरुग्राम तक भी घुट रहा लोगों का दम! AQI 400 पार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments