HomeCurrent Newsदिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में यात्री के पटरी पर आ जाने...

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में यात्री के पटरी पर आ जाने के कारण सेवा में कुछ देर विलंब हुआ

कश्मीरी गेट स्टेशन पर यात्री के पटरी पर आ जाने के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाओं में कुछ देर का विलंब हो गया। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रेड लाइन दिल्ली में रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के पटरी पर आ जाने के कारण शहीद स्थल (नया बस अड्डा) और रिठाला के बीच सेवाओं में देरी हुई। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं।’’

पांच मिनट बाद डीएमआरसी ने बताया कि लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments