Home#IPL2026टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इग्लैंड को 7...

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इग्लैंड को 7 रनों से दी मात

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में आ गई है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। सैमसन को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन और शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अंत में हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों में 27 रन और तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

इंग्लैंड के गेंदबाज रहे बेअसर

भारतीय बल्लेबाजों के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए। जॉफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 69 रन खर्च कर एक विकेट लिया। वहीं विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट हासिल किए, लेकिन वे भारतीय रन गति को रोक नहीं सके।

बेथेल की शतकीय पारी के बावजूद हार

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में ही फिल सॉल्ट का विकेट गंवा दिया। इसके बाद जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की तेज पारी खेली और इंग्लैंड को आखिरी ओवर तक मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और इंग्लैंड 20 ओवर में 246 रन ही बना सका।

भारतीय गेंदबाजों ने दिलाई जीत

भारतीय गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इन गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते भारत ने मैच अपने नाम कर लिया।

चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत

इस जीत के साथ भारतीय टीम चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। भारत ने 2007 और 2024 में यह खिताब जीता था, जबकि 2014 के फाइनल में उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया की नजरें 8 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

Read more

पंजाब में 3,298 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की निकली भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments