HomeBreaking NewsNEET-UG पेपरलीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को हटाने की मांग से...

NEET-UG पेपरलीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को हटाने की मांग से मचा हड़कंप

NEET-UG पेपर लीक(NEET-UG Paper Leak) विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस मामले में दाखिल नई याचिका में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि या तो NTA को पूरी तरह भंग किया जाए या फिर इसमें व्यापक सुधार कर एक नई तकनीकी रूप से मजबूत और स्वतंत्र परीक्षा संस्था बनाई जाए।

किसने दायर की याचिका ?

यह याचिका फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) की ओर से दायर की गई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि NEET-UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाए और पूरी प्रक्रिया की निगरानी अदालत की देखरेख में गठित एक उच्चस्तरीय समिति करे। प्रस्तावित समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सौंपने की बात कही गई है। साथ ही इसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और फॉरेंसिक विशेषज्ञ को भी शामिल करने की मांग उठाई गई है।

पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी

याचिका में यह भी कहा गया है कि मामले की जांच कर रही CBI को चार सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाए। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।
इसके अलावा, याचिका में “राष्ट्रीय परीक्षा अखंडता आयोग” (NEIC) नाम से नई संस्था गठित करने का सुझाव दिया गया है।

जब तक यह नई व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक अदालत द्वारा गठित समिति को परीक्षा सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की निगरानी और मंजूरी देने की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की गई है। परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई तकनीकी सुझाव भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : एन. रंगासामी ने ली पुडुचेरी के CM पद की शपथ, नमशिवायम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments