HomeBreaking NewsLPG गैस की कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई, CM मान ने...

LPG गैस की कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई, CM मान ने तैयार किया एक्शन प्लान

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देने लगा है। पंजाब और चंडीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर परेशानी सामने आई है। कई जगहों पर कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया है, जबकि घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग में भी तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने के कारण ग्राहकों को OTP नहीं मिल रहा, जिससे बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

बंद करनी पड़ी अमृतसर में एजेंसी

अमृतसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गैस एजेंसी को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

CM मान ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्थिति को देखते हुए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी किए हैं कि राज्य में कहीं भी एलपीजी गैस की कमी न आने दी जाए। उन्होंने साफ कहा है कि जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां जो सिलेंडर पहले करीब 1600 रुपये में मिलता था, वह अब 3500 रुपये तक बेचा जा रहा है। पहले जहां घरेलू सिलेंडर घरों तक पहुंचा दिए जाते थे, अब कई जगह लोग गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

25 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अब एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। साथ ही सभी घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए गैस एजेंसियों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की भी तैयारी की जा रही है।

सिलेंडर की कमी नहीं

एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की वास्तविक कमी नहीं है। हर एजेंसी में पर्याप्त सिलेंडर हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर बुकिंग दिखाई नहीं देने की वजह से डिलीवरी में दिक्कत आ रही है। बिना बुकिंग वेरिफिकेशन के किसी भी ग्राहक को सिलेंडर देना संभव नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या दूर होते ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

Read More

दिल्ली के मटियाला में भीषण आग ने मचाया तांडव, 400 झुग्गियां जलकर राख

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments