HomeBreaking Newsउज्जैन के महाकाल मंदिर में भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी हुई स्थिति,...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी हुई स्थिति, अब तक 13 लोग हुए घायल

सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान महाकाल के दर्शन के साथ साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। कुछ लोगों के गिरने और बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने लोगों को भीड़ से बाहर निकाला। घटना में 13 श्रद्धालुओं के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खुले थे। यह मंदिर साल में केवल एक बार दर्शन के लिए खुलता है, जिसके चलते सुबह से ही मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। इसी दिन भगवान महाकालेश्वर की सवारी भी निकाली जानी थी। ऐसे में मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई।

मंदिर समिति ने अफरातफरी की खबरों को बताया भ्रामक

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंदिर में व्यापक अफरातफरी और अव्यवस्था से जुड़ी खबरों को भ्रामक बताया है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। समिति के मुताबिक, अलग-अलग मार्गों पर लंबी कतारें होने के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दर्शन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

Read More

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री और वीडियो पर रोक, सरकार ने किया सख्त ऐलान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments