HomeBreaking Newsमध्य प्रदेश: सागर में जहरीली शराब कांड में अब तक 25 मौतें,...

मध्य प्रदेश: सागर में जहरीली शराब कांड में अब तक 25 मौतें, 200 से ज्यादा लोग बीमार, कई गांवों में पसरा मातम

Spurious Liquor Tragedy in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। सोमवार को सात और प्रभावित लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। कई परिवारों में अलग-अलग अस्पतालों में दो-दो लोगों की मौत होने से प्रभावित गांवों में मातम का माहौल है।

करीब 200 लोग बीमार

इस घटना के बाद करीब 200 लोगों के अस्वस्थ होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 10 से ज्यादा लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रभावित गांवों में लोगों के बीच दहशत का माहौल है और कई घरों में अपनों को खोने का दुख है।

इन गांवों के लोग प्रभावित

मृतकों में बंडा क्षेत्र के गूगरा, खुर्द खटोरा, पापेट, छपरी और पाटन, बुढ़ना गांव के लोग शामिल हैं। स्वजन के अनुसार, इन लोगों ने गांव में ही मिली सागर गोल्ड देसी शराब का सेवन किया था।

शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत

शराब पीने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और धुंधला दिखाई देने जैसी शिकायतें होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कई लोगों ने दम तोड़ दिया।

बुआ-भतीजे की एक साथ मौत

रविवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गईं श्याम बाई और उनके भतीजे कैलाश अहिरवार की भी सोमवार को मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम एक साथ कराया गया।

भाई की मौत की खबर पर बंडा पहुंचे थे

गूगरा खुर्द निवासी भगवान सिंह लोधी इंदौर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। अपने भाई उजयार सिंह की शराब पीने के बाद मौत की जानकारी मिलने पर वह बंडा पहुंचे थे। भगवान सिंह ने भी वही शराब पी ली। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

गांवों में पसरा मातम

लगातार हो रही मौतों के बाद प्रभावित गांवों में शोक का माहौल है। कई परिवारों में एक से अधिक लोगों की जान जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांवों की गलियों में रोने-पीटने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

Read More:

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : पहले चरण में 57 लाख से ज्यादा मतदाता, जयपुर में 1 बजे तक 60.44% मतदान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments