HomeBreaking Newsवंदे मातरम बिल पर बोले मोहम्मद शमी, 'जय हिंद' या 'भारत माता...

वंदे मातरम बिल पर बोले मोहम्मद शमी, ‘जय हिंद’ या ‘भारत माता की जय’ कहने से मेरा क्या बिगड़ जाएगा, देश का नाम लेने में कैसी झिझक?’

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक निजी इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने देश में चल रहे हिंदू-मुस्लिम एजेंडे, ‘वंदे मातरम’ बिल और ‘भारत माता की जय’ बोलने जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए 18 मैचों में 55 विकेट चटकाने वाले इस दिग्गज गेंदबाज का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मोहम्मद शमी का बयान हुआ वायरल

इस वीडियो में चैनल की टीवी एंकर मोहम्मद शमी से बात करते हुए पूछती हैं कि, अगर वंदे मातरम की एहतराम (सम्मान) नहीं करते तो 3 साल की सजा हो सकती है. क्या आपको वंदे मातरम गाने से पढ़ने से कोई दिक्कत है. इस पर आप क्या सोचते हैं. इस सवाल के जावाब में शमी ने कहा कि, ‘ऐसा कहने से क्या हो जाना है. मैं तो नहीं बदल जाने वाला हूं. ये तो हमारे दीन में भी है कि, हमारी सरकार किसी नियम को लागू करती है तो आपका हक है उस नियम को मानना, इसमें तो धर्म और जाति से कोई फर्क नहीं पड़ता है. कोई कहता है जय हिंद करने में दिक्कत है. मुझे तो नहीं लगाता होनी चाहिए. अगर में आज भारत माता की जय कहता हूं तो मेरा क्या बिगड़ जाएगा. ये तो मरे देश का नाम है’.

मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि, ‘इसमें क्या ही बिगड़ जाएगा. मेरे सामने तो कई बार आ चुका है. मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है, कई बार लाइव कैमरा में मेरे सामने ये सब किया गया है. मुझे भाई किसी का कोई डर नहीं है. मैं खुद से ही डरता हूं. बस एक ही बात है, आपकी सरकार और नियम जो कहता है उसे मानो’.

 

READ MORE: ‘मदरसा कहीं का भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments