HomeBreaking Newsसीमा हैदर के 6 बच्चों की एक साथ प्यारी तस्वीर वायरल, फैमिली...

सीमा हैदर के 6 बच्चों की एक साथ प्यारी तस्वीर वायरल, फैमिली फोटो ने खींचा सबका ध्यान

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर(Seema Haider) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ग्रेटर नोएडा में पति सचिन मीणा के साथ रह रहीं सीमा की एक फैमिली फोटो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही है। तस्वीर में सीमा और सचिन के साथ उनके सभी छह बच्चे एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। परिवार की यह तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस तस्वीर की खास बात यह है कि सीमा के छह बच्चों में से चार उनके पहले पति गुलाम हैदर के हैं। ये चारों बच्चे सीमा के साथ पाकिस्तान से भारत आए थे। भारत आने के बाद सीमा अपने बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रहने लगीं। सीमा की भारत आने और सचिन के साथ रहने की कहानी पहले भी काफी सुर्खियों में रही है। दोनों की निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

May be an image of one or more people, people smiling and text that says 'MANI'

सचिन और सीमा के भी हैं दो बच्चे

सीमा और सचिन के परिवार में दो बच्चे उनके अपने हैं। इस तरह वायरल तस्वीर में सीमा के पहले रिश्ते से हुए चार बच्चों के साथ सीमा और सचिन के दो बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। सभी को एक साथ देखकर लोगों की दिलचस्पी इस तस्वीर में और बढ़ गई है।

May be an image of text

फैमिली मोमेंट पर यूजर्स का रिएक्शन

तस्वीर सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने परिवार और बच्चों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने तस्वीर को प्यारा बताया जबकि कई यूजर्स का ध्यान बच्चों की मासूमियत और एक साथ नजर आने वाले इस पारिवारिक पल पर गया।

सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि उनके परिवार की यह तस्वीर सामने आते ही एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : ’10 करोड़ मिलते तो देश ही छोड़ देती…’ गौरव खन्ना से एलिमनी मिलने की बात पर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments