HomeBreaking News'10 करोड़ मिलते तो देश ही छोड़ देती...' गौरव खन्ना से एलिमनी...

’10 करोड़ मिलते तो देश ही छोड़ देती…’ गौरव खन्ना से एलिमनी मिलने की बात पर आकांक्षा चमोला का करारा जवाब

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला(Akanksha Chamola) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक की ओर बढ़ रहे हैं और करीब एक साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि आकांक्षा ने गौरव से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। अब उन्होंने इन खबरों पर अपना पक्ष साफ किया है।

‘मैशेबल इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा से जब 10 करोड़ रुपये की एलिमनी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्होंने इतनी बड़ी रकम मांगी होती और उन्हें मिल भी गई होती, तो वह आज इस तरह यहां बैठकर बात नहीं कर रही होतीं। आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर उनके पास वास्तव में इतना पैसा होता, तो वह अब तक देश छोड़ चुकी होतीं।

कैसे फैली 10 करोड़ की बात?

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने आकांक्षा और गौरव के तलाक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि आकांक्षा तलाक के दौरान गौरव से कुछ न कुछ जरूर लेंगी। इसके बाद सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में 10 करोड़ रुपये की एलिमनी वाली बात चर्चा में आ गई। आकांक्षा ने अब स्पष्ट किया है कि उन्होंने ऐसी कोई रकम नहीं मांगी है।

Akansha Chamola reacts on 10 crore alimony News Amidst divorce from Gaurav  Khanna | 10 करोड़ की एलिमनी! गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा  चमोला का रिएक्शन वायरल

आकांक्षा ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो गौरव से शादी को लेकर उन्हें ‘शुगर डैडी सीकर’ कहते हैं। दोनों की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है। इस ट्रोलिंग पर आकांक्षा ने कहा कि सिर्फ 10 साल उम्र में बड़ा होना किसी को ‘शुगर डैडी’ नहीं बना देता।

क्यों नहीं बदला इंस्टा यूजरनेम ?

अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम में अभी भी ‘आकांक्षा चमोला गौरव’ नाम होने पर उन्होंने बताया कि वह इसे बदलना चाहती हैं, लेकिन मेटा की ओर से उन्हें परेशानी आ रही है।

इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी  पर आकांक्षा का करारा जवाब | Akanksha Chamola Breaks Silence on Rs 10 Crore  Alimony Rumours Amid

2016 में हुई थी शादी

आकांक्षा और गौरव की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। डेटिंग के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। करीब एक दशक साथ रहने के बाद अब दोनों के रिश्ते में अलगाव की खबरें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : होर्मुज पर ईरान का अमेरिका को खुला संदेश – ‘जिंदा हैं तो जवाब देना होगा’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments