HomeBreaking Newsबेगूसराय में CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध, हेलीपैड एरिया में...

बेगूसराय में CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध, हेलीपैड एरिया में सांंड घुसने में मचा बवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बरौनी स्थित BIADA कैंपस में तैयार किए गए हेलीपैड के प्रतिबंधित क्षेत्र में अचानक एक सांड घुस आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी सांड को हटाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने हेलीपैड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी और कई सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। इसी दौरान अचानक एक सांड बैरिकेडिंग पार करते हुए सीधे हेलीपैड के बीचों-बीच पहुंच गया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

सांड को हटाने में लगी पुलिस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड को हेलीपैड से हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ जवान उससे बचते हुए पीछे हटते दिखे, जबकि कई लोग उसे खदेड़ने की कोशिश करते नजर आए। कुछ देर तक सांड हेलीपैड के आसपास दौड़ता रहा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल उठने लगे।

मुख्यमंत्री के आने से पहले हुई घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंड करने से कुछ समय पहले हुई। राहत की बात यह रही कि सांड को समय रहते वहां से हटा दिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि जब पूरे इलाके को प्रोटोकॉल के तहत नो-गो जोन घोषित किया गया था, तब इतनी कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बावजूद एक मवेशी हेलीपैड तक कैसे पहुंच गया। फिलहाल इस घटना को लेकर प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है।

Read More

9 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ीं मां-बेटी, केरल के कन्नूर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर हुई थीं फरार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments