पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रायन रिकलटन ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ भी नहीं कर पाए थे। 29 साल के इस बल्लेबाज़ ने मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ़ अपनी ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी से तहलका मचाते हुए इस दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर ने अपना शतक पूरा करने के लिए सिर्फ़ 44 गेंदें खेलीं। इससे पहले, मुंबई के लिए सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा के नाम था, इन दोनों ने ही 45-45 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
FASTEST HUNDREDS FOR MI:
Ryan Rickelton: 44 balls vs Sunrisers Hyderabad, Wankhede, 2026
Sanath Jayasuriya: 45 balls vs Chennai Super Kings, Wankhede, 2008
Tilak Varma: 45 balls vs Gujarat Titans, Ahmedabad, 2026 pic.twitter.com/Psq9JqKQFb
— MK Sharma ✍️ (@EmediaManoj) April 29, 2026
READ MORE: सोशल मीडिया पर वायरल दावा फर्जी, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

