HomeBreaking NewsReels Star निधि तिवारी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? आखिरी स्टेटस ने...

Reels Star निधि तिवारी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? आखिरी स्टेटस ने छोड़े कई सवाल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ की विजेता निधि तिवारी(Nidhi Tiwari) की मौत से उनके परिवार, परिचितों और फैंस के बीच शोक का माहौल है। 30 वर्षीय निधि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली थीं और मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं। फेसबुक पर उनके 9 लाख से अधिक, जबकि इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह डांस और म्यूजिक से जुड़ी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं।

घटना से पहले निधि ने फेसबुक पर एक भावुक संदेश साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने खुद से प्यार करने और अपनी पहचान खुद तलाशने की बात कही थी। उनकी इस पोस्ट को अब उनकी मौत से जोड़कर देखा जा रहा है हालांकि पुलिस जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।

कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो हुआ शक

परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच निधि को खाना खाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया और कुछ समय अकेले रहने की बात कही। परिवार के लोग इसके बाद सोने चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर निधि का शव फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही निधि के फोन कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि उनकी मौत से पहले की परिस्थितियों और संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

फिल्मों में काम करने का था सपना

निधि ने कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और 2024 में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था। बताया जाता है कि वह आगे चलकर फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर काम करना चाहती थीं। फिलहाल उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ गाने वाले सुनील लोधी की बदलेगी जिंदगी, फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments