टेलीविजन की दुनिया की यंग एक्ट्रेस संचिता उगाले(Sanchita Ugale) के निधन ने एंटरटेनमेंट की दुनिया और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 22 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया लेकिन परिवार और करीबी लोगों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव और तनाव का सामना कर रही थीं।
इस दुखद घटना के बाद कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी क्रम में एक्टर और सांसद रवि किशन ने भी संचिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए युवाओं को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।
रवि किशन ने जताया दुख
एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा कि इतनी कम उम्र में किसी कलाकार का दुनिया छोड़ जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां और कठिनाइयां हर व्यक्ति के सामने आती हैं लेकिन उनसे लड़कर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी जीत है।
रवि किशन के अनुसार, मानसिक मजबूती के लिए ध्यान, योग, आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि व्यक्ति को कठिन समय में खुद को अकेला नहीं समझना चाहिए और अपने परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए।
आत्महत्या पर व्यक्त किए विचार
बातचीत के दौरान रवि किशन ने आत्महत्या को लेकर अपने व्यक्तिगत और धार्मिक विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जीवन का अंत स्वयं करना उचित नहीं माना जा सकता।
VIDEO | Gorakhpur: On TV Actress Sanchita Ugale’s demise, BJP MP Ravi Kishan (@ravikishann) says, “Just yesterday, one of our artists, a young television actress who was only 22 years old, died by suicide. It is very tragic. That is why meditation is important. Spirituality is… pic.twitter.com/PXi9ncF1tD
— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2026

