HomeBreaking Newsदेश-विदेश के सिनेमाघरों में छाई राम चरण की फिल्म 'पेद्दी’, पहले ही...

देश-विदेश के सिनेमाघरों में छाई राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’, पहले ही दिन की ₹135 करोड़ की धमाकेदार कमाई

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई दर्ज की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर बड़ी ओपनिंग हासिल की है।

पहले दिन 135 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में करीब 135 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म को भारत के अलावा अमेरिका, यूके, यूरोप और खाड़ी देशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

ओवरसीज मार्केट में भी दिखा दम

फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी शानदार शुरुआत की है। पहले दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। हाल के समय में रिलीज हुई कई दक्षिण भारतीय फिल्मों की तुलना में यह प्रदर्शन बेहतर माना जा रहा है। विदेशी दर्शकों के बीच राम चरण की लोकप्रियता का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दिया।

नॉर्थ अमेरिका में मिली शानदार ओपनिंग

‘पेद्दी’ को सबसे मजबूत रिस्पॉन्स नॉर्थ अमेरिका में मिला। फिल्म ने पहले दिन यहां 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 12.5 करोड़ रुपये) का कारोबार किया। यह आंकड़ा राम चरण की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ की ओपनिंग से बेहतर बताया जा रहा है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस और गल्फ देशों में भी फिल्म को अच्छी संख्या में स्क्रीन मिली हैं।

भारत में 82 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 69.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कमाई करीब 82.49 करोड़ रुपये रही। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु संस्करण से हुई, जहां इसने लगभग 65.70 करोड़ रुपये जुटाए। हिंदी संस्करण से करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तमिल, कन्नड़ और मलयालम बाजारों में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा।

Read More

शुभेंदु सरकार बनते ही बंगाल को मिला बुलेट ट्रेन का तोहफा, 6 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments