HomeBreaking Newsराज्यसभा चुनाव 2026 : नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन, 16...

राज्यसभा चुनाव 2026 : नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन, 16 मार्च को 37 सीटों पर होगी वोटिंग

देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है, जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किन सीटों पर मुकाबला होगा और कहां उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी की जाएगी।

10 राज्यों की 37 सीटों पर होगा चुनाव

इस बार कुल 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें महाराष्ट्र की 7 सीटें, तमिलनाडु की 6 सीटें, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें, असम की 3 सीटें, जबकि तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर भी चुनाव होना है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।

कई राज्यों में राजनीतिक दलों के बीच पहले से बने समीकरणों के कारण कई उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा पहुंचने की चर्चा है, जबकि महाराष्ट्र में शरद पवार, रामदास आठवले और विनोद तावड़े जैसे दिग्गज नेताओं की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। असम में एनडीए के उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत बताई जा रही है, वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके और एआईएडीएमके के समीकरणों के चलते कई उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

कुछ राज्यों में मुकाबला रोचक

हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा जैसे राज्यों में चुनावी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। बिहार में एक अतिरिक्त उम्मीदवार के मैदान में आने से मुकाबला कड़ा हो सकता है, जबकि ओडिशा में त्रिकोणीय स्थिति बनने की संभावना है। हरियाणा में भी दूसरी सीट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

Read More

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच $115 के पार पहुंचा कच्चा तेल, जानें किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments