पंजाब पुलिस(Punjab Police) ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 आधुनिक पिस्टल तथा 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह विदेश में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में था और उनकी मदद से पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था।
DGP ने एक्स पर साझा की जानकारी
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रही हथियार तस्करी की इस साजिश को सफलतापूर्वक उजागर किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की योजना थी जिनका इस्तेमाल जबरन वसूली, हिंसक घटनाओं और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा सकता था।
In a major crackdown against drug trafficking and illegal narcotics networks, Ferozepur Police, in two separate operations, apprehends three accused and recovers 5.775 kg of heroin, 1,33,640 restricted capsules/tablets, 39 cartridges (KF 7.65), and ₹36,600 in cash.
Separate… pic.twitter.com/pvzIblwKZn
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 17, 2026

