Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी और अंदरूनी कलह के बीच पार्टी नेतृत्व आज और कल दिल्ली में एक बार फिर अहम बैठक करेगा। इन बैठकों में पंजाब संगठन की मौजूदा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से मंथन होगा।
भूपेश बघेल भी रहेंगे मौजूद
बैठक में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेगा।
मंगलवार को भी हुई थी चर्चा
वहीं, इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की थी। इस बैठक में भी पंजाब कांग्रेस की स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया था।
CM चेहरे पर पहले ही साफ कर चुके हैं रुख
वहीं, भूपेश बघेल पहले ही साफ कर चुके हैं कि पंजाब में कांग्रेस किसी मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगी और विधानसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसे में दिल्ली में हो रही यह दो दिवसीय बैठक पंजाब कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
Read More:
PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

