HomeBreaking Newsपंजाब में आज से एशियन हॉकी चैंपियनशिप का होगा आगाज, CM भगवंत...

पंजाब में आज से एशियन हॉकी चैंपियनशिप का होगा आगाज, CM भगवंत सिंह मान जालंधर में करेंगे उद्घाटन

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का उत्साह लौट आया है। पुरुषों की हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026(Punjab Asian Hockey Championship) का आगाज 27 अक्टूबर से होगा। मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगा। भारतीय टीम का लक्ष्य छठी बार खिताब जीतना और लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर खिताबी हैट्रिक पूरी करना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए लोकनृत्य और गतका का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। अनुभवी मिडफील्डर और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह पिंडली में चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि अनुभव ने टीम को पहले से अधिक परिपक्व बनाया है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखने और खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया से मिलेगी चुनौती

टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, चीन, जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। मलेशिया की टीम को भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है जबकि जापान और दक्षिण कोरिया से मुकाबले भारतीय टीम के लिए अहम होंगे।

भारत अब तक 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में यह खिताब जीत चुका है। इस बार टीम की नजर लगातार तीसरी जीत पर है। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

भारतीय टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल

  • 27 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – शाम 7:20 बजे

  • 29 अक्टूबर: भारत बनाम चीन – शाम 7 बजे

  • 30 अक्टूबर: भारत बनाम जापान – शाम 7 बजे

  • 1 नवंबर: भारत बनाम मलेशिया – शाम 7 बजे

  • 2 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – शाम 7 बजे

भारतीय टीम के सामने अपने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती होगी। घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच टीम इंडिया की कोशिश शानदार शुरुआत करने और जीत की लय बनाए रखने की रहेगी।

यह भी पढ़ें : BJP ने जारी की प्रदेश कार्यसमिति की लिस्ट, यूपी BJP ने 548 सदस्यीयों की सूची जारी की…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments