HomeCurrent Newsपंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी...

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी समेत 110 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने राज्यभर में चल रही अपनी तेज एंटी-ड्रग ड्राइव के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 1 किलोग्राम हेरोइन, 2.7 किलोग्राम अफीम, 419 नशीली गोलियां और 2,120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अलग-अलग जिलों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

354 दिनों में 50 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां

पुलिस ने बताया कि अभियान के 354 दिनों में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 50,184 हो गई है। लगातार की जा रही कार्रवाई से नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और तस्करी नेटवर्क पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

नशा मुक्ति पर भी फोकस

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस नशा छोड़ने के लिए जागरूकता और पुनर्वास पर भी काम कर रही है। इस दौरान 36 लोगों को काउंसलिंग दी गई और उन्हें नशा छुड़ाने तथा रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने दोहराया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Read More

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत 689 ठिकानों पर छापेमारी, 196 अपराधी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments