प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के सैलाब को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में सीएम ने माघी पूर्णिमा के मौके पर होने वाले स्नान के लिए किए गईं व्यवास्थाओं की समीक्षा की. बता दें कि महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के मौके पर कल पवित्र संगम पर स्नान होगा. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू करने के निर्देश दिए. सोमवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की. बैठक के दौरान प्रयागराज, कौशाम्बी, कानपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, वाराणसी, अयोध्या, मिर्जापुर, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर, महोबा और लखनऊ आदि जनपदों,ज़ोन, रेंज में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मंडलायुक्त शामिल हुए. बैठक में सीएम योगी ने कहा कि 5 लाख से ज्यादा वाहनों की उपलब्ध पार्किंग क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जाना चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि नियमों का उल्लंघन करके किसी भी वाहन को मेला परिसर में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाकुंभ को लेकर हुई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ADG रैंक के दो IPS अफ़सरों को जम कर फटकार लगाई..यहा तक की एक को तो सस्पेंड करने तक की चेतावनी भी दी.
प्रयागराज महाकुंभ 2025: CM योगी ने अधिकारियों को साथ माघी पूर्णिमा स्नान से पहले की बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

