HomeBreaking Newsयूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी मुकाबला तेज, प्रचार थमा,...

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी मुकाबला तेज, प्रचार थमा, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद(UP Legislative Council) की 11 सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा जबकि वोटों की गिनती और चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगाई है।

इस चुनाव में विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। इसमें केवल वही मतदाता हिस्सा ले सकेंगे जिनका नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की पात्र मतदाता सूची में दर्ज है।

मतदान की तैयारियों में जुटा प्रशासन

चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अमरोहा में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौर ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। वहीं, फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इटावा में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के अनुसार, जिले में 14 मतदान केंद्र और 30 बूथ बनाए गए हैं।

मतदाताओं के लिए जरूरी निर्देश

प्रशासन ने मतदाताओं को बताया है कि बैलेट पेपर पर अपनी पसंद दर्ज करने के लिए मतदान केंद्र पर उपलब्ध आधिकारिक पेन का ही इस्तेमाल करना होगा। निजी पेन से निशान लगाने पर मतपत्र अमान्य हो सकता है। इसके अलावा, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान से पहले पोलिंग पार्टियों को भी निर्धारित केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments