HomeBreaking Newsराहुल गांधी के भाषण पर संसद से बाहर भी सियासी टकराव, BJP...

राहुल गांधी के भाषण पर संसद से बाहर भी सियासी टकराव, BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जवाब

लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पारित होने के दौरान हुई बहस का असर संसद के बाहर भी देखने को मिला। विधेयक पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कई आरोप लगाए। जिसका जवाब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया।

सदन में लगाए गए आरोप गलत – BJP

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लोकसभा में परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कानून पारित किया है, लेकिन इस गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने राजनीतिक आरोपों को ज्यादा महत्व दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गोली चलने और गृह मंत्री द्वारा ऐसा आदेश दिए जाने का दावा किया, जबकि ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं हुआ। संबित पात्रा के अनुसार, जहां भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बनती है, वहां मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और मजिस्ट्रेट निर्णय लेते हैं।

गृह मंत्री की मौजूदगी पर दिया जवाब

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें गृह मंत्री की अनुपस्थिति का सवाल उठाया गया था। उन्होंने कहा कि जिस समय राहुल गांधी सदन में बोल रहे थे, उस दौरान अमित शाह संसद परिसर में मौजूद थे। बीजेपी सांसद ने अमित शाह के काफिले को लेकर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि 30 गाड़ियों वाले काफिले का दावा सही नहीं है और इसे साबित करने की चुनौती भी दी।

छात्रों को लेकर बयान पर जताई नाराजगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने छात्रों और अन्य लोगों की अलग-अलग श्रेणियों का जिक्र किया था। बीजेपी का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी देश के छात्रों का अपमान है और सभी छात्र सम्मान के पात्र हैं।

Read More

सिर मुंडवाने पर मिलेंगे 15 हजार, फर्जी सरकारी स्कीम में फंसी तमिलनाडु की तीन महिलाएं 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments