HomeBreaking NewsPM मोदी का बर्थडे आज, जलाभिषेक से बाइक रैली तक ऐसा रहेगा...

PM मोदी का बर्थडे आज, जलाभिषेक से बाइक रैली तक ऐसा रहेगा पूरा डे प्लान…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन(PM Modi’s birthday) के अवसर पर 17 सितंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से लोगों से शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच घरों के बाहर दीप जलाकर इस अवसर को मनाने की अपील की गई है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने का आग्रह किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बड़े स्तर पर दीप जलाने की योजना है। मध्य प्रदेश में लगभग 58 लाख दीप जलाए जाने हैं।

उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों पर 25 लाख से अधिक दीप जलेंगे। करीब 26 हजार लोग इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि अलग-अलग स्थानों पर दीप जलाने की प्रक्रिया बेहद कम समय में पूरी करने की तैयारी की गई है। हरियाणा में अंत्योदय परिवारों को दो-दो दीप निशुल्क देने की व्यवस्था की गई है। राज्य के 39,76,273 राशन कार्डों के लिए कुल 79,52,546 दीप आवंटित किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे 10 से ज्यादा घाटों पर करीब 8.5 लाख दीप जलाए जाएंगे।

वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा

मोदी के जन्मस्थान वडनगर और उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच लगभग 1,300 किलोमीटर की दो बाइक यात्राएं निकाली जाएंगी। एक यात्रा वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर की ओर जाएगी। इसमें करीब 1,000 युवा, 10 राज्य और 193 जिले शामिल होंगे। दोनों यात्राओं का समापन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

दिल्ली में दिनभर कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में 17 सितंबर को सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे अलीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में 100 कुंडीय हवन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रधानमंत्रीयशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा, जिसकी थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स, बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है।

इसी दौरान हैदरपुर में श्रमिक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। सुबह 11 बजे त्यागराज स्टेडियम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शाम 6 बजे कर्तव्य पथ पर करीब एक लाख दीये जलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से घरों में दीप जलाने की अपील की है। वहीं, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत करीब 13,800 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : मेटा ने पेश किया Meta One Subscription, एक ही प्लान में WhatsApp से Instagram तक का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments