HomeBreaking NewsPM मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा आज, अहम विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा आज, अहम विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर में वडोदरा पहुंचेंगे जहां 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मुंबई जाएंगे। शाम करीब 5:45 बजे वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

वडोदरा में 3 फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण

वडोदरा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (WDFC) के तीन अहम हिस्सों को देश को समर्पित करेंगे। इन तीनों खंडों की कुल लंबाई 326 किलोमीटर है और इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है।

इनमें न्यू सानंद (उत्तर)-न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू जेएनपीटी सेक्शन शामिल हैं। इन परियोजनाओं को देश के माल परिवहन नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कारोबार और लॉजिस्टिक्स को मिलेगा फायदा

अधिकारियों के मुताबिक, इन नए रेल खंडों से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) तक सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे आयात-निर्यात से जुड़े सामान की आवाजाही पहले की तुलना में तेज होने की उम्मीद है।

इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क बेहतर होगा, माल ढुलाई की लागत कम करने में मदद मिलेगी और मुंबई के मौजूदा रेलवे नेटवर्क पर दबाव भी घट सकता है। इस तरह यह परियोजना उद्योग, व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए अहम साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : नेपाल में बाढ़ के बीच राहत के लिए भारतीय टीम का बड़ा ऑपरेशन! ‘मिर्च सुरंग’ साफ कर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments