HomeCurrent News‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी - ‘योग दिवस पर...

‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी – ‘योग दिवस पर लोगों ने बनाया नया कीर्तिमान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 123वें एपिसोड को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी इस समय योग की ऊर्जा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की यादों से भरे होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों पर भी योग का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला, तेलंगाना में 3 हजार दिव्यांग साथियों ने एक साथ योग शिविर में हिस्सा लेकर यह दिखाया कि योग कैसे सशक्तिकरण का जरिया भी हो सकता है।

उन्होंने योग दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में लोगों ने योग को स्वच्छ यमुना के संकल्प से जोड़ा और नदी के किनारे योग किया, जम्मू-कश्मीर में लोगों ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब ब्रिज पर योग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments