HomeBreaking Newsअसम में PM मोदी ने भरी हुंकार, कहा - कांग्रेस की तीसरी...

असम में PM मोदी ने भरी हुंकार, कहा – कांग्रेस की तीसरी बार हार तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम दौरे पर रहे, जहां उन्होंने धेमाजी के गोगामुख में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे और राज्य में तीसरी बार जीत का दावा किया।

चाय बागान से चुनावी दिन की शुरुआत

रैली से पहले पीएम मोदी डिब्रूगढ़ के चाय बागान पहुंचे, जहां उन्होंने महिला कर्मीयों से बातचीत की। उन्होंने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि “चाय असम की आत्मा है” और यहां के लोगों की मेहनत देश की पहचान को मजबूत करती है।

पहली रैली में कांग्रेस पर हमला

गोगामुख में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि असम में भारी भीड़ भाजपा की जीत का संकेत है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद अब असम में भी भाजपा-एनडीए की हैट्रिक तय है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की तीसरी हार तय है और वह केवल सत्ता की राजनीति करती रही है।

विकास कार्यों और योजनाओं का जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में राज्य के विकास कार्यों को गिनाते हुए बताया कि 22 लाख परिवारों को पक्के घर दिए गए और आगे 15 लाख और घर देने की योजना है। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना से 3 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकसित असम और विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रही है।

बाढ़, किसानों और उद्योग पर फोकस

PM मोदी ने बताया कि असम को बाढ़ से बचाने के लिए 18,000 करोड़ रुपये का मिशन चलाया जा रहा है। वहीं किसानों को फसल बीमा योजना के तहत 730 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ मिला है। उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि असम अब सिर्फ चाय के लिए ही नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर (चिप) उत्पादन के लिए भी जाना जाएगा।

Read More

गुरुग्राम में LPG की कालाबजारी पर कसा शिकंजा, कंट्रोल रूम एक्टिव…DG का बड़ा अलर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments