प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही उनकी न्यूज़ीलैंड यात्रा के आधिकारिक कार्यक्रम शुरू हो गए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी।
Honoured to receive a ceremonial welcome at Government House in Auckland. The traditional Māori pōwhiri was a moving reflection of New Zealand’s rich heritage and traditions.@chrisluxonmp pic.twitter.com/6yhtmert9N
— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2026
व्यापार, रक्षा और आर्थिक सहयोग पर रहेगा फोकस
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, दोनों नेता भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे। बैठक में व्यापार, वाणिज्य, रक्षा, निवेश और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। साथ ही पिछले दो वर्षों में जिन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुई बढ़ोतरी को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
उद्योग जगत और भारतीय समुदाय से भी करेंगे मुलाकात
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख उद्योगपतियों और खेल जगत की हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह ऑकलैंड में आयोजित भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को दोनों देशों के बीच मजबूत जन-संपर्क और सांस्कृतिक रिश्तों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है।
Reached Auckland a short while ago. Thankful to Prime Minister Luxon for the welcome at the airport.
This visit is historic, being the first Prime Ministerial visit to New Zealand in four decades. I look forward to holding talks with Prime Minister Luxon and discussing the… pic.twitter.com/qhUfkaFfHF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026

