HomeBreaking Newsतीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी,...

तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। वह करीब 40 वर्षों में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। ऑकलैंड एयरपोर्ट पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया।

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिलेगी नई ऊचांई

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगी। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का उनका दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर विजन’ और मुक्त एवं खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूती देगा।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर होगी अहम चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री लक्सन की बैठक में व्यापारिक सहयोग प्रमुख मुद्दा रहेगा। दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से जुड़े समझौते की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड की ओर से पहले ही इसे ऐतिहासिक करार दिया जा चुका है। समझौते के तहत भारत को निर्यात किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत निर्यात पर पहले दिन से शुल्क में छूट मिलने की बात भी कही गई है। इसके अलावा रक्षा, शिक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान ऑकलैंड के स्पार्क एरिना में भारतीय समुदाय का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के गवर्नर-जनरल, प्रमुख उद्योगपतियों और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर न्यूजीलैंड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग और शांतिपूर्ण इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर भी चर्चा की थी।

Read More

डेढ़ साल के आरव के हत्यारे विराज को फांसी की सजा, फिरोजाबाद कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments