HomeBreaking NewsPM मोदी करेंगे 'रायसीना डायलॉग 2026' का उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि...

PM मोदी करेंगे ‘रायसीना डायलॉग 2026’ का उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

नई दिल्ली में ‘रायसीना डायलॉग’ की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 5 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी।

फिनलैंड के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

इस वर्ष सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे। रायसीना डायलॉग का आयोजन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) और भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। यह मंच अंतरराष्ट्रीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और रणनीतिक मामलों पर चर्चा के लिए दुनिया के प्रमुख मंचों में गिना जाता है।

क्या है इस साल की थीम?

रायसीना डायलॉग 2026 की थीम “संस्कार – दावा, समायोजन, उन्नति” रखी गई है। तीन दिनों के दौरान छह प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें शामिल हैं –

  • वैश्विक शक्ति संतुलन

  • जलवायु परिवर्तन

  • तकनीकी विकास

  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार की चुनौतियां

  • उभरती वैश्विक व्यवस्था

  • बदलते गठबंधनों की राजनीति

110 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लगभग 2700 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें कई देशों के मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सांसद और सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।सम्मेलन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा, जिसे दुनिया भर में लाखों लोग देख सकेंगे।

‘विकसित भारत 2047’ पर भी होगी चर्चा

सम्मेलन के अंतिम दिन भारत के दीर्घकालिक विकास के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसमें ‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर विचार किया जाएगा, जिसका लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक देश को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाना है। रायसीना डायलॉग पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक रणनीतिक विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है, जहां अंतरराष्ट्रीय राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और तकनीक से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा होती है।

Read More

Delhi के सेंट्रल पार्क में फूलों की बहार, बसंत के मौके पर CM रेखा गुप्ता ने किया भव्य फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments