HomeBreaking Newsपश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की अहम बैठक, 27 मार्च को...

पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की अहम बैठक, 27 मार्च को सभी राज्यों के CM से करेंगे चर्चा

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6:30 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगी, जिसमें मौजूदा हालात और देश पर उसके संभावित असर को लेकर चर्चा की जाएगी।

राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

इस बैठक में राज्यों की तैयारियों, योजनाओं और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

चुनावी राज्यों को नहीं किया जाएगा शामिल

आचार संहिता लागू होने के कारण चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से बैठक की जाएगी प्रधानमंत्री मोदी पहले ही संसद में स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में तेल और गैस की आपूर्ति पर्याप्त है। उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ जहाजों और भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने का रोडमैप पेश किया था, ताकि आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए।

जमाखोरी और काला बाजारी पर सख्ती के निर्देश

पीएम मोदी ने राज्य सरकारों को जमाखोरी और काला बाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की लगातार निगरानी की जाए और कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई हो।

जनता में पैनिक न फैलाने की अपील

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि देश में ईंधन और जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और किसी भी वैश्विक संकट का सामना करने में सक्षम है। सरकार ने एक इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप भी बनाया है, जो हालात पर नजर रखते हुए आवश्यक कदम उठा रहा है।

Read More

गाजियाबाद में अर्बन कंपनी और सोसाइटी के बीच खूनी झड़प , सुरक्षाकर्मी समेत कई लोग घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments