प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। पीएम मोदी ने भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, अपनापन और आपसी विश्वास की भावना हमेशा मजबूत और अटूट बने रहने की कामना भी की।
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है। pic.twitter.com/bfH7GRVwUe
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
अमित शाह ने की सुख-शांति की कामना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के बीच गहरे प्रेम और विश्वास का प्रतीक बताया।
समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। pic.twitter.com/iOVnSZT2l5
— Amit Shah (@AmitShah) August 28, 2026
अमित शाह ने उम्मीद जताई कि रक्षाबंधन का त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने देशवासियों के लिए इस पावन अवसर पर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
राजनाथ सिंह ने महिलाओं के सम्मान का दिया संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। उनके मुताबिक, यह त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और आत्मीयता को दर्शाने के साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक भी देता है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है।
इस… pic.twitter.com/XhTtaTWj6a
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 28, 2026

