HomeBreaking Newsस्‍टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे PM मोदी, खिलाडियों को दिया...

स्‍टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे PM मोदी, खिलाडियों को दिया ऑटोग्राफ, कही ऐसी बात सुनकर मुस्कुराने लगे PM अल्‍बनीज

PM Modi Australia Visit: PM नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को आखिरी दिन है। इस यात्रा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम सप्लाई, रेयर अर्थ मिनरल्स और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड फेमस मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया है, जहां उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

MCG में खिलाड़ियों से मुलाकात

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी ने युवा खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की, उन्हें ऑटोग्राफ दिए और खेल के लिए उनके उत्साह की तारीफ की है। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने खास रूप से स्टीव वॉ का जिक्र किया है, जिनकी बात सुनकर उनके साथ मौजूद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मुस्कुराते नजर आए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल साझेदारी का ऐलान

MCG में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच खेलों के क्षेत्र में सहयोग भविष्य में और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड केवल क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि खेल भावना, अनुशासन, समर्पण का प्रतीक भी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का आभार व्यक्त किया और स्टीव वॉ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट के माध्यम से दुनिया भर के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।

‘खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं’

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं’, बल्कि वे टीम भावना, अनुशासन, सम्मान और संघर्ष से सीखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और खेल भावना को सर्वोपरि रखने की अपील की है। साथ ही भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन पहलों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय खिलाड़ी दुनिया के लगभग हर बड़े खेल मंच पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

कॉमनवेल्थ और ओलंपिक पर भारत का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की खेल मेजबानी की महत्वाकांक्षाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनकी तैयारियों के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और संयुक्त प्रयासों के अनेक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन की शुरुआत कर रहे हैं। आने वाले समय में हमें एक-दूसरे से सीखने और साथ मिलकर काम करने के कई अवसर मिलेंगे।’

‘लेट अस प्ले टुगेदर, लेट अस ड्रीम टुगेदर’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन का समापन ‘लेट अस प्ले टुगेदर, लेट अस ड्रीम टुगेदर’ संदेश के साथ किया। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध केवल रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल दोनों देशों की जनता को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु भी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने दोनों देशों के लोगों के बीच अपनापन पैदा किया है और भविष्य में यह रिश्ता और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर दोनों देशों के नेताओं ने खेल सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही और युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

अब न्यूजीलैंड दौरे पर होंगे रवाना

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा है, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी।

Read More:

BSNL ने IPhone से भी महंगा लॉन्च किया नया फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी करेगा काम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments