HomeBreaking Newsपेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

पेरू के नाज्का शहर में पर्यटकों को लेकर उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान खेत में गिरा, जिसके कारण काफी हिस्से नष्ट हो गए। साथ ही, सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की पुष्टि नाज्का नगर पालिका प्रशासन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी बयान में की है। बताया गया कि विमान प्रसिद्ध नाज्का लाइंस का हवाई भ्रमण कराने के लिए उड़ान पर था।

नाज्का लाइंस देखने निकले थे पर्यटक

नाज्का लाइंस पेरू के रेगिस्तानी क्षेत्र में बनी विशाल प्राचीन आकृतियां हैं, जिन्हें सदियों पहले वहां के मूल निवासियों ने जमीन पर उकेरा था। इनमें विभिन्न जानवरों और अन्य आकृतियों के चित्र शामिल हैं, जिन्हें पूरी तरह केवल हवाई जहाज या ऊंचे अवलोकन टावर से ही देखा जा सकता है। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इनका हवाई दर्शन करने पहुंचते हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान ने पास के इका शहर से उड़ान भरी थी और कुछ ही समय बाद हादसे का शिकार हो गया।

एयरलाइन की ओर से बयान का इंतजार

दुर्घटनाग्रस्त विमान का संचालन निजी विमानन कंपनी एयरोडियाना कर रही थी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह पिछले 14 वर्षों से सेसना ग्रैंड कारवां विमानों के जरिए पर्यटकों को नाज्का लाइंस का हवाई भ्रमण कराती रही है। पेरू के नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। विशेष जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विमान किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फिलहाल एयरलाइन की ओर से इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

Read More

कल से UP विधानसभा का मानसून सत्र, CM योगी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी आज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments