भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह(Pawan Singh) एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ वह अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और स्टारडम के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर उनका नाम अक्सर विवादों से भी जुड़ता रहा है।
साल 2025 में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके निजी रिश्तों को लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं। ज्योति सिंह ने उस दौरान पवन सिंह और उनके परिवार पर उन्हें स्वीकार न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले में उन्हें जनता और फैंस का समर्थन भी मिला था। इसी बीच उन्होंने काराकाट सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
क्यों फिर से चर्चा में आई ज्योति सिंह ?
अब एक बार फिर ज्योति सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पवन सिंह के साथ चल रही तलाक की कानूनी प्रक्रिया के बीच उन्होंने एक भावुक और अकेलेपन से भरा वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में ज्योति सिंह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं और उनका लुक एक नवविवाहित दुल्हन जैसा दिखता है। वीडियो में लगाए गए फोटो कोलाज के साथ बैकग्राउंड में फिल्म राजनीति का गाना “मोरा पिया मोसे बोलत नाही” बज रहा है, जो उनके इमोशन्स को और गहराई देता है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में कहीं भी पवन सिंह का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके कैप्शन से फैंस इसे उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।
शायरी के अंदाज में लिखी ये बात
ज्योति सिंह ने शायरी के अंदाज में लिखा- “मैं तबाह हूं तेरे इश्क में, तुम्हें दूसरे का ख्याल है, कुछ मेरे मसले पर भी गौर दे, मेरी तो जिंदगी का सवाल है।” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।


