HomeBreaking Newsरात के अंधियारे में भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, भतीजी...

रात के अंधियारे में भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, भतीजी से बंधवाई राखी, परिवार को दिलाया बड़ा भरोसा

बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में रविवार देर रात जब सुबह होने वाली थी उस समय भोजपुरी अभिनेता, गायक और बीजेपी MLC पवन सिंह(Pawan Singh) अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे। बताया गया है कि पवन सिंह करीब रात 3 बजे अपने काफिले के साथ गांव पहुंचे और सीधे भरत के परिवार से मिलने गए। देर रात होने के बावजूद उन्होंने परिवार के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी बातें ध्यान से सुनीं भी।

घर पहुंचने के बाद पवन सिंह ने सबसे पहले भरत तिवारी की तस्वीर पर माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भरत के पिता, मां आशा देवी, भाई चंदन और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। परिजनों के मुताबिक, बातचीत के दौरान पवन सिंह ने घटना से जुड़े पहलुओं को समझने की कोशिश की और परिवार की चिंताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

परिवार को दिया न्याय का भरोसा

भरत की मां आशा देवी के मुताबिक, पवन सिंह ने काफी समय परिवार के बीच बैठकर उनकी बात सुनी। उन्होंने कथित तौर पर भरोसा दिलाया कि वह भरत के मामले में न्याय के लिए आवाज उठाएंगे और इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बातचीत करेंगे।

परिवार का कहना है कि इस आश्वासन से उन्हें उम्मीद मिली है कि मामले को उचित स्तर तक पहुंचाया जाएगा और निष्पक्ष जांच की दिशा में पहल होगी।

भरत के सपनों को पूरा करने की कही बात

परिवार संग बातचीत के दौरान भरत तिवारी के अधूरे सपनों का भी जिक्र हुआ। परिवार के मुताबिक, पवन सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि भरत के सपनों को पूरा करने में भी अपनी ओर से मदद करने का प्रयास करेंगे।

भरत के भाई चंदन ने बताया कि उन्होंने पवन सिंह से भरत के नाम पर एक गाना बनाने की इच्छा जताई। इस पर पवन सिंह ने गाना गाने का आश्वासन दिया।

भतीजी ने बांधी राखी

मुलाकात का सबसे भावुक पल तब आया जब भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी। पवन सिंह ने भी बच्ची से स्नेहपूर्वक बातचीत की। परिवार के लिए यह मुलाकात भावनात्मक होने के साथ-साथ उम्मीद से भरी रही।

पवन सिंह के इस देर रात दौरे के बाद बिलौटी में भरत तिवारी प्रकरण को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। परिवार का कहना है कि उन्हें अब न्याय की लड़ाई में समर्थन और आगे बढ़ने का भरोसा मिला है।

यह भी पढ़ें : भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए NSA अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments