HomeBreaking Newsनागपुर में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत...

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत से मची अफरा-तफरी, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के नागपुर(Nagpur) जिले के गोधनी इलाके में क्लोरीन गैस के रिसाव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना गोधनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित एक वॉटर फिल्टर प्लांट के परिसर में सामने आई। गैस लीक होने की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों के बीच चिंता बढ़ गई और मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि क्लोरीन गैस के संपर्क में आने से 40 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इनमें कई लोगों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। गैस के असर के बाद प्रभावित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ अन्य परेशानियां भी महसूस हुईं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों को गैस प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

NDRF की टीमें मौके पर पहुंची

यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात यानी 23-24 अगस्त को हुई। सूचना मिलते ही महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का काम शुरू किया। इसके अलावा, NDRF की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया।

रेस्क्यू और राहत टीमों का मुख्य ध्यान गैस रिसाव को नियंत्रित करने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। फिलहाल टीमों की ओर से इलाके में ऑपरेशन जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments